Uncategorized

जंगली सुअर शिकार कर खाने वाले 7 आरोपियों को भेजा गया जेल

केरेगांव रेंज के ग्राम उरपुटी में किया गया था सुअर का शिकार

धमतरी। केरेगांव रेंज के ग्राम उरपुटी इलाके में वन्यप्राणी जंगली सुअर शिकार करने की सूचना वन विभाग को मिली थी, जिसके बाद वन विभाग की टीम ग्राम उरपुटी पहुँचकर जांच की गई। जिसमें आरोपियों ने वन्यप्राणी सूअर का शिकार कर पकाकर खाना स्वीकार किए, सभी आरोपी तुलसीराम पिता भानसिंग 59 वर्ष श्यामलाल पिता तुलसीराम 41 वर्ष, मैयतु पिता झंगलु 54 वर्ष,दुखुराम पिता भावसिंग 42 वर्ष, रोशन पिता धरमसिंग 26 वर्ष, मुकेश पिता पिलारु 26 वर्ष और नरसू पिता पिलारु 28 वर्ष सभी आरोपी निवासी उरपुटी के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण दर्ज कर वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में ओमकार सिन्हा परिक्षेत्र अधिकारी केरेगॉंव, अनिता सोनवानी स.प.अ. बनरौद, पुरषोत्तम पाण्डे, मंशाराम साहू, राकेश कुंजाम, दानी भारद्वाज, प्रेमलाल निषाद, जितेंद्र नेताम, दुलेश्वर मार्कण्डेय, कुलेश्वर बघेल, पोखराज नेताम, सुदामा निर्मलकर,अमित गजेंद्र , केशकुमार सिन्हा, देवव्रत मनोज पुजारी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!