सुशासन तिहार के अंतिम दिवस पर सभापति कौशिल्या देवांगन ने आदर्श स्कूल शिविर का किया निरीक्षण

धमतरी- सुशासन तिहार के अंतिम दिवस पर नगर निगम की सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने मोटर स्टैंड वार्ड स्थित आदर्श स्कूल में आयोजित समाधान शिविर में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आम नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं मांगों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शिविर में उपस्थित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सभापति कौशिल्या देवांगन ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आम जनता तक सरलता और पारदर्शिता के साथ पहुंचाना है। उन्होंने नागरिकों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।इस दौरान उन्होंने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया तथा वहां उपलब्ध सेवाओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं मांगें प्रस्तुत कीं, जिनके निराकरण के लिए संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्यवाही की गई।इस अवसर पर एमआईसी सदस्य युगल (पिंटू) यादव, पार्षद मेघराज ठाकुर, राकेश चंदवानी, मदन नेवारे सहित नगर निगम एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने शिविर में पहुंचे नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।सुशासन तिहार के तहत आयोजित यह समाधान शिविर नागरिकों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
