प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सोरिद के भोलेनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, सभापति कौशिल्या देवांगन हुईं शामिल

धमतरी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में देश में जनसेवा, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न जनकल्याणकारी एवं धार्मिक आयोजनों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में धमतरी के सोरिद स्थित भोलेनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें नगर निगम की सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कामना की कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास, समृद्धि और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे तथा देशवासियों को उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद निरंतर प्राप्त होता रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी राष्ट्र की उन्नति, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। पूजा-अर्चना के पश्चात भीषण गर्मी को देखते हुए आमजन की सेवा हेतु शीतल छाछ वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह सेवा कार्य भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सरज अग्रवाल के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने छाछ ग्रहण कर राहत महसूस की।इस अवसर पर पूर्व पार्षद रितेश नेताम, रेखा मांचल,चंद्रहास सेन,अमल सेन ,राजेश्वर सिन्हा, अंकलू राम सिन्हा, पीताऊ साहू,काशीराम साहू,पंकज गौतम,टिक्कू विश्वकर्मा, रामकुमार, भगवानी सिन्हा सहित कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
