Uncategorized

टहलने निकले युवकों को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कुचला, 3 की मौत, 4 घायल

बीती रात्रि बिरेझर चौकी अन्तर्गत ग्राम दरबा के पास हुआ दर्दनाक हादसा


धमतरी। बीती रात्रि एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी जिसमें 3 लोगो की मौत हो गई जबकि 4 गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बिरेझर चौकी अन्तर्गत ग्राम दरबा के पास रात्रि में खाना खाने के बाद 7 युवक टहलने निकले थे इसी दौरान अनियंत्रित कार ने 7 को कुचल दिया जिससे दरबा के 3 युवकों की मौत हो गई। जबकि 4 गंभीर रुप से घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु अभनपुर अस्पताल ले जाया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जप्त कर जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!