Uncategorized

धूमधाम से मनाया जा रहा चेट्रीचंड महोत्सव, की गई विशेष पूजा अर्चना

पुराना बस स्टैण्ड के पास गुरुजनो द्वारा की गई पूजा, महापौर रामू रोहरा सहित समाजजन रहे उपस्थित

भंडारे में हजारों ने ग्रहण किया प्रसादी

धमतरी। पूज्य पंचायत सिंधी समाज द्वारा अपने आराध्य देव भगवान झूलेलाल जयंती को चेट्रीचंड महोत्सव के रुप में धूमधाम से मनाया जा रहा है। वरुण अवतार भगवान झूलेलाल जयंती पर विशेष पूजा अर्चना की गई। शाम को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
आज सुबह से समाजजनों में चेट्रीचंड महोत्सव को लेकर उत्साह का माहौल रहा। पुराना बस स्टैंड के पास समाजजनों द्वारा भगवान झूलेलाल के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर विशेष पूजा अर्चना गुरुओं व समाज द्वारा की गई। इस दौरान विशेष रुप से महापौर रामू रोहरा, निगम एमआईसी मेम्बर नरेन्द्र रोहरा, चेम्बर आफ कार्मस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजा रोहरा सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। इसके पश्चात पुराना बस स्टैंड के पास समाजजनों द्वारा भंडारे का आयोजन हुआ। गोलबाजार के सामाजिक व्यवसायियों द्वारा गोलबाजार के पास प्रसादी वितरण किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने प्रसादी ग्रहण किया। आज झूलेलाल जयंती पर सिंधी समाजजनों ने अपनी प्रतिष्ठाने बंद रख महोत्सव को उत्साह व भक्तिपूर्वक मनाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!