मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पर तंज कसने वालों को भाजयुमो जिला महामंत्री चेतन साहू का दो टूक संदेश

कुरुद। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमति लक्ष्मी राजवाड़े पर तंज कसने वालों को भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री चेतन साहू ने दो टूक शब्दों में जवाब दिया है। जो खुद विवादों की विरासत से आए हैं, उन्हें ज़मीन से जुड़ी मंत्री पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं,कांग्रेस नेता राहुल गांधी खेत में फोटो बाजी करने जाते है तब ये कांग्रेसी उन्हें किसान मानने लगता है जबकि उन्हें किसान की नीति रीति ही नहीं पता है तो ऐसे कांग्रेस कार्यकर्ता उस महिला पर उंगली उठाना छोड़ दे जिसके पूर्वज ही किसानी करते रहे है। एनएसयूआई अध्यक्ष राजा देवांगन द्वारा लक्ष्मी राजवाड़े पर की गई टिप्पणियों पर चेतन साहू ने कहा कि वो नेता जो टोल नाकों से लेकर सत्ता के गलियारों तक कुर्सी खींचने में व्यस्त रहे, वो अब खेत की मिट्टी में सच्चाई खोजने निकले हैं। ये मज़ाक नहीं, विडंबना है। कांग्रेस का इतिहास टोल नाकों पर बवाल और सत्ता की लूट से भरा है।
सादगी, कर्म और जमीनी जुड़ाव की मिसाल हैं लक्ष्मी राजवाड़े
चेतन साहू ने कहा उनके लिए खेत में जाना रोजमर्रा की बात है, फोटो खिंचवाने का नाटक नहीं। कांग्रेस के कुछ नेता सिर्फ कैमरे के लिए हल उठाते हैं, लेकिन मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े हर दिन खेत की खुशबू को जीती हैं। राजनीति का जवाब राजनीति नहीं, कर्म है।
