Uncategorized

हरेली तिहार पर मियावाकी वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

नगर निगम धमतरी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश


धमतरी। छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपरा और प्रकृति-प्रेम के प्रतीक हरेली तिहार के पावन अवसर पर नगर निगम धमतरी द्वारा लायंस क्लब के सहयोग से मियावाकी वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल पर्व की सांस्कृतिक महत्ता को उजागर करना था, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जनजागरूकता फैलाना भी था। इस विशेष आयोजन में महापौर रामू रोहरा, आयुक्त श्रीमती प्रिया गोयल, सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन, उपायुक्त पी.सी. सार्वा, एम.आई.सी. सदस्यगण एवं पार्षदगण सहित नगर निगम के अनेक अधिकारी और कर्मचारी, लायंस क्लब के सदस्य गण उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने कहा कि हरेली तिहार छत्तीसगढ़ की ग्रामीण संस्कृति से जुड़ा पर्व है, जो प्रकृति, कृषि और पर्यावरण से हमारे जुड़ाव को दर्शाता है। कार्यक्रम के अंतर्गत शहर के सोरिद डिपोपारा मॉडल स्कूल के पास पौधे लगाए गए। इन पौधों की नियमित देखरेख के लिए स्थानीय नागरिकों को भी इन पौधों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!