कंपोजिट बिल्डिंग के पास रखे हाईवा में हुआ शॉट सर्किट, टला बड़ा हादसा

धमतरी। खनिज विभाग द्वारा जप्त किया किए गए हाईवा में शुक्रवार शाम बैटरी के पास अचानक शॉट सर्किट होने से आग लग गई।पास में ही खड़े नगर सैनिक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने तुरंत बाल्टी से पानी डालकर उसे बुझाया। बाद में फायर ब्रिगेड ने भी आगे का काम कर दिया।
जिले में अवैध रेत खनन परिवहन के मामले में खनिज विभाग द्वारा जो गाड़ियां जप्त की जाती है उसे कलेक्ट्रेट स्थित कंपोजिट बिल्डिंग के पास रखा जाता है। ऐसे ही राजनांदगांव की एक हाईवा सीजी 08 बीबी 4829 खड़ी हुई है। जिसमें बैटरी के पास अचानक आग लग गई। जिस पर काबू पा लिया गया।यदि आग बढ़ती तो दोनों तरफ और हाईवा रखे हुए थे। इसके अलावा कंपोजिट बिल्डिंग में मधुमक्खी के छत्ते भी हैं। धुंआ से वहां पर और स्थिति भयानक हो सकती थी।
कलेक्ट्रेट ड्यूटी पर तैनात नायक लीलाराम कुर्रे ने बताया कि वह चाय पीने कैंटीन में आया हुआ था। इसी दौरान देखा कि हाईवा के बैटरी के पास चिंगारी निकल रही है। पास जाकर देखा तो आग लगनी शुरू हो गई थी। तुरंत कैंटीन से बाल्टी में पानी लाकर उसे बुझाया। इस बीच फायर ब्रिगेड को भी सूचना कर दी गई।फायर ब्रिगेड की टीम ने आकर बाकी का काम कर दिया जिससे बड़ा हादसा टल गया। टीम में राजेश हिरवानी, रोहित शिवना,चालक उमेश कौशिक शामिल थे।
वाहन के ड्राईवर सोहन साहू ने बताया कि रेत से भरे हाईवा को 14 सितंबर को पकड़ा गया था। आज वह छुड़ाने आया था। गाड़ी के कागजात लाने गया था। आशंका है कि बैटरी के वायर शॉट हो गए होंगे, जिसकी वजह से सामने के टिन और रबड़ में आगे लगनी शुरू हो गई। यदि लंबे समय तक आग बढ़ती तो टैंक में भी जा सकता था।
