Uncategorized

राधाकृष्ण भवन में आज सजेगा खाटू श्याम बाबा का दिव्य दरबार

भक्तिमय भजनों की होगी सुमधुर अविरल प्रस्तुति

धर्मप्रेमी एवं भक्तजनों को भजनामृत का लाभ उठाने पं. राजेश शर्मा ने किया आग्रह

धमतरी । महारुद्राभिषेक एवं श्री हनुमंत आराधना महोत्सव के द्वितीय दिवस रात्रि को राधा कृष्ण भवन में श्री श्याम भजन संध्या का भक्तिमय आयोजन सुमधुर भजनों के साथ किया जाना आज रात्रि 8 बजे से सुनिश्चित किया गया है। भजन की प्रस्तुति श्री श्याम परिवार धमतरी द्वारा दी जाएगी। संध्या 7.30 से 9 बजे तक श्री श्याम रसोई भी आयोजित है। दिव्य दरबार में बाबा का अलौकिक श्रंृगार से सजा दरबार, दरबार में दिव्य ज्योत दर्शन, दरबार में फूलो व इत्र की वर्षा, विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगा। गौरतलब है कि भजन संध्या की सुबह 9 बजे से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की अभिषेक के साथ पूजन अर्चना भी होना है जिसमें धर्म प्रेमी भक्तों को अपनी सहभागिता निभाते हुए पुण्य लाभ लेने का आग्रह आयोजन कर्ता पंडित राजेश शर्मा द्वारा किया गया है श्री शर्मा ने बताया कि भारत की दिव्यता एवं सुंदरता हिंदू राष्ट्र में ही समाहित है जिसके लिए यह आयोजन धमतरी क्षेत्र वासियों को समर्पित किया जा रहा है आगे भी ऐसे आयोजन के माध्यम से सनातन धर्म लंबियों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास सतत जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!