Uncategorized

नवकार महिला मंडल द्वारा दो बच्चियों को दी गई शादी की सामग्री

महापौर रामू रोहरा पहुंचे अध्यक्ष संतोष मिन्नी के निवास दिया आशीर्वाद


धमतरी। नवकार महिला मंडल द्वारा दो बच्चियों सरिता यादव एवं रोशनी यादव को उनके शादी एवं बारात की व्यवस्था हेतु खाद्य सामग्री भेंट की गई बच्चियों के पिता नहीं है मां घरों में जाकर काम करती हैं ऐसी जानकारी महिला मंडल को मिली तो उन्होंने सहज भाव से उनकी मदद करने की ठानी नवकार महिला मंडल द्वारा इसके पहले भी 15 बच्चियों को उनकी शादी हेतु जरूरत की सामग्री भेंट की जा चुकी है उन्हें शादी में उपहार देते हैं इस अवसर पर धमतरी शहर के महापौर रामू रोहरा अध्यक्ष संतोष मिन्नी के निवास स्थान पर आकर अपना आशीर्वाद प्रदान किया और बच्चियों को आगे पढ़ाई करने के लिए भी जागरूक किया रामू रोहरा मंडल के इस निस्वार्थ सेवा को देखकर आत्म विभोर हो गए और मंडल से कहा की आपको ऐसे नेक कामों में जब भी किसी चीज की आवश्यकता हो तो वह जरूर बताएं ताकि वह भी उस नेक कार्य में सहयोगी बन सके। रामू रोहरा का स्वागत मंडल की अध्यक्ष संतोष मिन्नी ने शाल एवं पक्षियों के लिए सकोरा देकर किया एवं कुसुम गोलछा इंदु जैन ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया सभी सदस्य ने श्रीफल देकर उनका स्वागत किया इस अवसर पर सकल जैन समाज के अध्यक्ष संतोष काकरिया सचिव आकाश गोलछा एवं सार्वा समाज सेवा नंदलाल जसवानी रमेश मिन्नी आशीष मिन्नी एवं मंडल के सदस्य कुसुम गोलछा इंदु जैन सरिता जैन संजू जैन दीपा जैन अनु जैन बिंदु ओस्तवाल दुर्गा छाजेड़ अनीता लुंकड़ कंचन चोपड़ा शिल्पा चोपड़ा मोना बैद विभा मिन्नी रोशनी यादव की माता एवं मंडल के अन्य सदस्य उपस्थित हुए.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!