Uncategorized

नगरी मे भाजपाइयों ने मनाया पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

डॉ मुख़र्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया- प्रकाश बैस

नगरी। भारतीय जनता पार्टी मंडल नगरी द्वारा भारत माता के सच्चे सपूत, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, जनसंघ के संस्थापक एवं महान शिक्षाविद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत नगरी के वार्ड क्रमांक 2 स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहें के नारों के साथ उनके राष्ट्रहित में किए गए अद्वितीय योगदान, त्याग एवं बलिदान को स्मरण किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने देश में एक विधान, एक निशान और एक प्रधान की भावना को मजबूत करने के लिए संघर्ष किया तथा जम्मू-कश्मीर में लागू अलगाववादी व्यवस्था के विरोध में आवाज़ बुलंद की।पूर्व विधायक एवं किसान राष्ट्रीय मोर्चा मंत्री पिंकी शिवराज शाह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान केवल एक व्यक्ति का बलिदान नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय अस्मिता की रक्षा के लिए दिया गया सर्वोच्च समर्पण था। राष्ट्रहित सर्वोपरि की उनकी विचारधारा आज भी करोड़ों देशवासियों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रेरणा प्रदान करती है। उनका जीवन हम सभी के लिए देशभक्ति, साहस, संकल्प और सेवा का अनुपम उदाहरण है।कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए तथा पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी। भारतीय जनता पार्टी मंडल नगरी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सारवा नगर पंचायत अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा मंडल महामंत्री रूपेंद्र साहू मंडल प्रभारी मोहन नाहटा सह प्रभारी महेंद्र नेताम स्ट मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहन पुजारी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नंद यादव नागेंद्र शुक्लाकमल डागा अजय नाहटा जिला मंत्री दिनेश्वरी नेताम महिला मोर्चा अध्यक्ष चेलेश्वरी साहू महामंत्री यशोदा साहू पार्षद अश्विनी निषाद शंकर देव देवचरण ध्रुव अंबिका ध्रुव डागेश्वरी साहू विनीता कोठारी बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!