भखारा तहसील परिसर के पास सार्वजनिक शौचालय निर्माण हेतु भूमिपूजन सम्पन्न
विधायक प्रतिनिधि हरख जैन,सीएमओ हरि पावरिया, नपं उपाध्यक्ष विष्णु साहू सहित गणमान्य नागरिक रहे मौजूद

भखारा- नगर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए तहसील परिसर के समीप सार्वजनिक शौचालय निर्माण हेतु विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार भूपेश चंद्राकर, विधायक प्रतिनिधि हरख जैन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) हरि पावरिया, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विष्णु साहू, नेता प्रतिपक्ष अविनाश गौर (बिट्टू), पार्षद मेघनाथ साहू सहित अधिवक्ता संघ के सदस्य एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।भूमि पूजन कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ के जितेंद्र तेलासी, तोरण साहू, इंजीनियर ज्योति साहू, देवेंद्र कुमार, नम्मू लाल साहू, राधेलाल साहू एवं अन्य अधिवक्तागण व पक्षकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने बताया कि यह शौचालय तहसील में आने वाले पक्षकारों, अधिवक्ताओं एवं आम नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। इससे स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा तथा लोगों को आवश्यक सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।इस अवसर पर सभी ने कहा कि नगर में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता है।और इस प्रकार के जनहितकारी कार्य आगे भी निरंतर किए जाते रहेंगे।अधिवक्ता संघ एवं तहसील परिसर परिवार के साथ-साथ अन्य नागरिकों ने भी इसके लिए नगर पंचायत का आभार व्यक्त किया है।