Uncategorized

तारे जमीं पर: शब्दों में सजा बच्चों का आत्मविश्वास

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान के अंतर्गत सार्थक स्कूल में विशेष बच्चों द्वारा दी गई आत्मपरिचय प्रस्तुति


धमतरी। जिले में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में संचालित उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान 2026 के अंतर्गत धमतरी स्थित सार्थक स्कूल में विशेष बच्चों द्वारा स्वयं का आत्मपरिचय लिखने एवं प्रस्तुत करने की गतिविधि आयोजित की गई। इस अवसर पर बच्चों ने अपना संक्षिप्त आत्मपरिचय लिखकर एवं बोलकर प्रस्तुत किया। किसी ने सरल शब्दों में अपने बारे में लिखा, तो किसी ने माइक पर आत्मविश्वास के साथ अपनी बात कही। यह गतिविधि बच्चों की साक्षरता, अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास को विकसित करने की दिशा में सहायक रही। इस कार्यक्रम में सार्थक के विशेष बच्चे—एकलव्य, मनीष, नेमेश, श्वेता, देवश्री, यज्ञदत्त, मनीषा, वत्सला, मोनिका एवं प्रीति—ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए क्रमवार अपना नाम, उम्र, स्कूल का नाम, परिवार के सदस्यों के नाम, पता एवं मोबाइल नंबर सहजता और स्पष्टता के साथ प्रस्तुत किया। यह कार्यक्रम संस्था की सचिव स्नेहा राठौड़ के निर्देशन में संपन्न हुआ। प्रशिक्षक मैथिली गोड़े, देविका दीवान, कौशिल्या यादव एवं काजल रजक के धैर्यपूर्ण परिश्रम और समर्पण से बच्चों ने इस प्रक्रिया को सहजता से पूर्ण किया। संस्था की अध्यक्ष डॉ. सरिता दोशी ने बताया—विशेष बच्चों को जब अभिव्यक्ति का अवसर मिलता है, तो उनका आत्मविश्वास स्वयं खिल उठता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!