Uncategorized

तेलीनसत्ती में हिन्दू जागरण मंच ने युवाओं को हिन्दुत्व पर सम्बोधित किया

हिन्दुत्व संस्कृति भारत के जीवन शैली का दर्शन कराती है -हिन्दू जागरण मंच

हिन्दू जागरण मंच धमतरी समाजिक प्रमुखों,युवाओं ,मातृ शक्तियों माताओं,बहनों , छोटे बच्चों समाज के सभी वर्गों के कल्याण निमित्त सम्पूर्ण धमतरी जिला और प्रांत में अपने समाज की रक्षा के लिए युवाओं को संगठित ,संस्कारित,सक्रियता,देशभक्ति,नैतिक शिक्षा,व्यहारिक ज्ञान,परिवारिक व्यवस्था पर जोर देते हुए संघ निर्माण की गति में भारत मां की रक्षा ,सनातन संस्कृति का संरक्षण हेतु समाजिक प्रमुखों के साथ युवाओं को लेकर हिंदुत्व पर समीक्षा बैठक लेकर जागृत कर रही है। उसी तारतम्य में हिन्दू जागरण मंच ने मंगलवार को धमतरी विकास खंड के ग्राम तेलीन सत्ती में युवाओं,समाजिक प्रमुख ग्रामीण ,आध्यात्मिक,व्यावसायिक,प्रमुखों, सभी को साथ में लेकर हिन्दू समाज की सुरक्षा के लिए श्री राम जी के अनुज श्री भरत ,लक्ष्मण की भांति त्याग और सेवा की भाव रखकर आज की युवा पीढ़ी को सनातन समाज की रक्षा के लिए आगे आना होगा,श्री राम जी के आदर्श पर चलकर, वंचित शोषित , छोटे से छोटे वर्ग की समस्याओं को अपनी समस्या मानकर सभी को साथ लेकर चलने से हिन्दू समाज की रक्षा होगी , हमें अपनी समाज की प्रत्येक पहलुओं पर विचार करना होगा इतिहास की घटनाओं से सीख लेना होगा,अपने मातृभूमि की रक्षा के लिए हमें आगे आना होगा। जिले के गांव गांव में आज भी असमाजिक गतिविधिया चरम पर है ,जिसमें नशापान,शराब की बिक्री, ।जिसको प्रशासन को ध्यान में लाने की आवश्यकता है। जिससे जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे सर्व समाज का विकास हो सके ,युवा साथियों को हिन्दू जागरण के साथ मिलकर धर्म के लिए आगे आना चाहिए,हिन्दू जागरण मंच समाज के प्रत्येक युवाओं को सनातन संस्कृति से परिचय कराना चाहता है ,उनके लिए प्रयासरत है अपने उद्देश्य को लेकर युवाओं से हिन्दू समाज की रक्षा के लिए के युवाओं को आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!