Uncategorized

प्रदेश की जनता ने भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है-अरुण साव

सिहावा विधानसभा क्षेत्र में पहली बार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अरुण साव ने ली बैठक

नगरी. भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सिहावा विधानसभा पहुंचे।इस दौरान उन्होंने सिहावा विधानसभा क्षेत्र के कोर कमेटी की विशेष बैठक प्रदेशाध्यक्ष के रूप में पहली बार सिहावा विश्रामगृह में किया और आने वाले विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र देते हुए आह्वान किया कि कार्यकर्ता एकजुट होकर एक साथ मिलकर के आगामी विधानसभा चुनाव में विजय प्राप्त करेंगे ।साव ने कहा कि भूपेश बघेल प्रदेश की जनता को ठगने का काम कर रही है और प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे।बैठक में समस्त कोर कमेटी के सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां दे करके कार्य करने के लिए निर्देशित किया है।इस बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने भी अपना उद्बोधन दिया। बैठक से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कर्णेश्वर धाम पहुंचकर दर्शन किए वहां उन्होंने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।इसके पश्चात वे गणेश घाट महानदी उद्गम स्थल भी गए। बैठक में प्रमुख रूप से धमतरी जिला के सह प्रभारी हलधर साहू सिहावा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी बस्तर के महाराजा कमल चंद भंजदेव, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कार्यालय के संयोजक यशवंत जैन,भाजपा के जिला महामंत्री प्रकाश बैस,जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा,जिला के मंत्री राजेंद्र गोलछा,जिला मंत्री श्रीमती प्रेमलता नागवंशी,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला,विकल गुप्ता,जनपद अध्यक्ष श्रीमती दिनेश्वरी नेताम,नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आराधना शुक्ला,मंडल के प्रभारी रवि शंकर दुबे,सह प्रभारी कमल डागा,मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा,अकबर कश्यप,वामन साहू,विजय यादव,पिछड़ा वर्ग के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शत्रुघ्न साहू,मंडल के महामंत्री राजेश गोसाई,हृदय साहू,राकेश चौबे,मनोहरदास मानिकपुरी,संजय मरकाम,अजय यादव,रामायण सिन्हा, रामगोपाल साहू, दिव्येन्द्र परिहार,नरेश अग्रवाल,पीलाराम नेताम,महेश गोटा,मोहन पुजारी,पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरसिंह पटेल, श्रीमती प्रतिमा देवांगन, श्रीमती हेमलता यादव,महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुलोचना साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता नेताम, खूबलाल ध्रुव,प्रवीण गुप्ता सुरजोतीन साहू निखिल साहू राजा पवार संत कोठारी भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष सुनील निर्मलकर शैलेंद्र धेनुसेवक, नरसिंह मरकाम, तिलेश्वर ठाकुर अजय यादव, शुभम यदु, मोरध्वज सेन सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!