Uncategorized

कालिका चौक में दशहरा महोत्सव: कालिका मंदिर समिति एवं शांति लोक कला मंच द्वारा दशहरा पर्व के अवसर पर भव्य दशहरा महोत्सव का आयोजन

कालिका चौक में दशहरा महोत्सव
कालिका मंदिर समिति एवं शांति लोक कला मंच द्वारा दशहरा पर्व के अवसर पर भव्य दशहरा महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमे संगीत मय रामलीला का मंचन किया गया.कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पहुंचे समाजसेवी डॉ हीरा महावर ने कहा असत्य पर सत्य की जीत, बुराई पर अच्छाई, पाप पर पुण्य की विजय, अत्याचार पर सदाचार की विजय, क्रोध पर दया क्षमा की विजय, अज्ञान पर ज्ञान की विजय यह संदेश विजय दशमी, दशहरा पर्व में हमें मिलता है और इसके साथ-साथ अपने अंदर की बुराई, ईर्ष्या, द्वेष, अंतह कलह, घमंड अहंकार को त्याग कर आदर्श जीवन जीने का मार्ग दिखाती है इस आयोजन में मै पहली बार आया और बहुत अच्छा लगा शहरी क्षेत्र में इस तरह का आयोजन स्थानीय लोगों के माधयम से होना बड़ी बात है मै इस आयोजन से जुड़े सभी को बधाई शुभकामनाए देता हु.
मंच की अध्यक्षता कर रहे समाज सेवी संरक्षक प्रभुराम पटेल ने कहा प्रभु श्री राम ने रावण का वध करते समय रावण के अहंकार का भी मर्दन किया था इसी प्रकार हमें भी हमारे अंदर छुपे हुवे अहंकार रूपी रावण का मर्दन कर प्रभु श्रीराम जी के आदर्शो को आत्मसात करना चाहिये.शांति लोक कला मंच के अध्यक्ष दिलीप पटेल,व सचिव अधिवक्ता गजानंद मीनपाल ने बताया की नवरात्र व दशहरा पर्व को समिति के द्वारा सदैव हर्षोल्लाष के साथ मनाया जाता है 1996 से हमारी समिति का उदय हुवा और तब से अनवरत यह रामलीला हर वर्ष किया जाता रहा है नवरात्र में माता सेवा के कार्य में लगे रहते हुवे इस वर्ष 44 ज्योति भक्तों के द्वारा प्रज्ज्वलित किया गया रामलीला हमारी शुरुवात रही है लेकिन आज इस लम्बे अंतराल में हमारी समिति के द्वारा छत्तीसगढ़ लोक कला, जसगीत, जगराता, फागगीत, कवि सम्मलेन, व अन्य कई प्रकार के धार्मिक सामाजिक आयोजन किया जाता रहा है
कालिका मंदिर समिति के द्वारा नवरात्रि के दोनों पक्ष में नवमी के दिन विशाल भंडारा प्रसादी वितरण बैठाकर भोजन खिलाया जाता रहा हैं. विजयादशमी दशहरा के कार्यक्रम में भव्य रामलीला में समिति के कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया गया अंत में राम रावण का युद्ध हुवा रावण वध के बाद रावण का पुतला दहन श्रीराम जी के द्वारा किया गया साथ ही आतिशबाजी भी किया गया जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में मोहल्ले व आस पास के लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम में नन्दलाल जसवानी, पदमनी चंद्राकर जिला अध्यक्ष सर्व समाज समन्वय महासभा जिला धमतरी, अजय जैन, वरुण राय,आशा नंदू लोधी पार्षद, राजू वर्मा पार्षद, देव फुटान, रामा पटेल, संतोष लखोटिया, सावित्री पटेल, राजबाई पटेल, शुशीला मीनपाल, शैलेन्द्र नाग मंचासीन रहे उपरोक्त कार्यक्रम की तैयारी व संचालन में शांति लोककला मंच के पदाधिकारीगण व कालिका मंदिर समिति के संरक्षक महावीर गोयल, अध्यक्ष भुनेश चक्रधारी, सहसचिव मुकेश पटेल, कार्यकर्त्ता प्रहलाद पटेल, विजय शर्मा, छोटू ढीमर, अजय नेताम, नरेंद्र नागवंशी, विकास नाग, प्रकाश नाग, राजा ढीमर, मनीष शर्मा, बबलू खान, सुरेंद्र ढीमर, गोलू पटेल, छोटू शर्मा, अमन नाग, राजा ढीमर, कैलाश पटेल, मोनू फुटान, अमृत साहू, गीताराम यादव, उमेश जाधव, लल्ला ढीमर, पिंटू साहू, पदमनी पटेल यशोदा मीनपाल, ओमेश्वरी पटेल, रितु पटेल, रितु शर्मा, आरती नाग, पूर्वी पटेल, हेमांशी पटेल, रोशनी, देविका, वृंदा, राधा, आर्यन, वेणु पटेल, बिट्टू पटेल, लल्ला पटेल मयंक मीनपाल, विपिन पटेल, पुष्कर पटेल सूर्या एवं साथी गण मोहल्ले के लोग कार्य में रात्रि तक लगे रहे.उपरोक्त जानकारी शांति लोक कला मंच के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने दी है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!