Uncategorized

गंगरेल बांध में तैरता मिला नील गाय का शव


धमतरी। आज सुबह गंगरेल बांध में एक वन्य जीव का शव पानी में तैरता हुआ मिला। जिसे वन विभाग द्वारा बाहर निकलवाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार धमतरी वन परिक्षेत्रान्तर्गत गंगरेल बांध में पानी में एक नील गाय का शव दिखाई पड़ा। जिसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। सूचना पर वन विभाग के रेंजर व डिप्टी रेंजर मौके पर पहुंचे और शव का बाहर निकलवाया। ऐसा माना जा रहा है कि डुबान क्षेत्र से नील गाय का शव बह कर आया होगा। शव के पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!