Uncategorized

श्री नवकार महिला मण्डल द्वारा अदा की गई जरूरतमंद छात्रों की फीस

धमतरी-श्री नवकार महिला मण्डल धमतरी द्वारा समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए नूतन हाई स्कूल, सिहावा चौक के दो जरूरतमंद विद्यार्थियों की वार्षिक फीस राशि 11,200 विद्यालय प्राचार्य को सौंपी गई।मण्डल की सक्रिय सदस्या श्रीमती संतोष मिन्नी ने बताया कि नवकार महिला मण्डल निरंतर समाज सेवा में संलग्न है। मण्डल द्वारा निर्धन कन्याओं के विवाह, स्कूलों में कॉपियां, जूते, टाई-बेल्ट आदि वितरित किए जाते हैं तथा समय-समय पर जरूरतमंदों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाती है।शिक्षा के क्षेत्र में यह सहयोग निश्चित ही प्रेरणादायक है और अन्य सामाजिक संस्थाओं को भी सेवा भावना से कार्य करने हेतु प्रेरित करेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!