भाजपा सरकार के दो साल भी पूरे नहीं हुए और तीन बार बिजली बिल दर को बढ़ा दिया गया है – भूपेश बघेल
बस्तर प्रवास के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री पहुंचे धमतरी, साय सरकार पर किया कड़ा प्रहार
धमतरी आगमन पर जिलाध्यक्ष, विधायक सहित नेताओं ने किया आत्मीय स्वागत

धमतरी। बस्तर प्रवास के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोहरसी सर्किट हाउस में रुके जहां उन्होने प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार पर करारा प्रहार किया।
श्री बघेल ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा हॉफ बिजली बिल योजना को बंद करने व दर में बढ़ोत्तरी से घरेलू और व्यवसायिक उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्योकि एक तरफ मनमाने बिजली बिल थमाया जा रहा है तो दूसरी ओर बिजली भी कम दी जा रही है। भाजपा सरकार के अभी दो साल भी पूरे नहीं हुए है। और तीन बार बिजली बिल दर को बढ़ा दिया गया है। धान खरीदी को लेकर श्री बघेल ने कहा कि सरकार किसानों का धान नही खरीदना चाह रही है। यही वजह है कि न तो टोकन जारी हो रहा है। और न ही आंदोलनरत सहकारी सोसायटी कर्मचारियों के मुद्दों पर कोई चर्चा की जा रही है। और तो और एग्रोस्टेक में रजिस्ट्रेशन नहीं होने के कारण लाखों किसान धान बेचने से वंचित हो जाऐंगें। खामियों को उजागर करने वाले शिक्षक को निलंबित करने के मामले पर कहा कि संबंधित शिक्षक ने पुस्तक नही बंटने से पढ़ाई में आ रही दिक्कते एवं खामियों को उजागर किया। तो उसे संस्पेड कर दिया गया। यह कार्यवाही जिम्मेदारी से बचने की गई। प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। अपराधियों का बोलबाला है। वही पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पहुंचने पर उनका जोशीला स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक ओंकार साहू, बालोद विधायक संगीता सिन्हा, जिलाध्यक्ष शरद लोहाना पूर्व महापौर विजय देवांगन, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी, जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशु चंद्राकर, निगम नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, युवा नेता आनंद पवार, पार्षद सुमन मेश्राम, सूर्यप्रभा चेटियार, विशु देवांगन, हरमिंदर छाबड़ा, गीतराम सिन्हा, राजा देवांगन, नरेन्द्र सोनवानी, योगेश शर्मा, यश राजपुत, आकाश गोलछा, संजू साहू सहित अन्य मौजूद थे।