Uncategorized

18 माह में 24 हजार श्रम कार्ड पंजीयन, 90 प्रतिशत अपात्र होने के आरोप

राजमिस्त्री ठेकेदार श्रमिक संघ ने खोला मोर्चा, की गहनता से जांच की मांग


धमतरी। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के तहत 18 माह में ही हजारों कार्ड पंजीयन किया गया है। इसकी जांच कर कार्रवाई की मांग को लेकर श्रम मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। राजमिस्त्री पेटी ठेकेदार श्रमिक संघ जिलाध्यक्ष तिलक देवांगन ने बताया कि श्रम विभाग द्वारा 18 माह में ही 24000 भवन सन्निर्माण कर्मकार मंडल के तहत पंजीयन कर श्रम कार्ड जारी किया गया है। संबधित विभाग द्वारा इसकी जांच नही किये जाने का आरोप लगाया है। इससे 90 प्रतिशत अपात्र लोग श्रमिक योजनाओं का लाभ लेने का भी उन्होंने आरोप लगाया है। ऐसे में वास्तविक जो श्रमिक है वे योजनाओं से वंचित है। उक्त गंभीर मसले की जांच होनी चाहिए। यदि तीस दिवस के भीतर कार्यवाही नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी संगठन द्वारा दी गई है। पश्चात विगत 18 माह में जारी हुए भवन सन्निर्माण कर्मकार के अंतर्गत जारी श्रम कार्ड निरस्त कर जांच करने, श्रमिक संघो द्वारा जारी नियोजक प्रमाण पत्रो को पुन: श्रमिक कार्ड बनाने अनिवार्यता, श्रम कार्ड के जरिये आवास योजना से लाभांवितों की जांच, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के सभी लाभार्थियों की जांच आदि मांगो को लेकर श्रम मंत्री के नाम कलेक्ट्रेट कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर मजदूर पेंटर संघ अध्यक्ष मनोज देवांगन, संतोष पटेल, बंशी साहू, रुपेश देवांगन, राजेन्द्र साहू, लक्ष्मी साहू, खेमनलाल साहू, रवि, गोवर्धन साहू, तिलेश साहू, विकास, खोमन, विरेन्द्र , मोहन ध्रुव, बिसेसर साहू, दिनेश, महेन्द्र, शंकरलाल, तिलक साहू, चंदू आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!