Uncategorized

शहर में स्वीमिंग पुल बनाने की योजना फाईलों तक है सीमित

अब तक कई बार निगम बजट में किया जा चुका है राशि का प्रावधान लेकिन नहीं मिली शासन से स्वीकृति

स्वीमिंग पुल बन जाने से तैराकी की कला निखारने, विभिन्न स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन में स्थानीय युवाओं को मिलेगी मद्द

धमतरी। शहर में कई युवा प्रतिभा के धनी है उन्हें बस बेहतर ट्रेनिंग और मंच देने की आवश्यकता है। फिर वे अपने प्रतिभा को निखारकर उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर अपना और जिले का नाम रोशन कर सकते है।
बता दे कि तैराकी एक अन्तराष्ट्रीय खेल है विश्व के
अधिकांश देशो में तैराकी के अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है। ओंलपिक में भी तैराकी की स्पर्धा होती है लेकिन विडम्बना है कि धमतरी जिले में तैराकी के खेल में कोई अवसर आज तक बन नहीं पाया। न ही किसी खिलाड़ी ने राष्ट्रीय या अन्तर्राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया। ऐसा नहीं है कि स्थानीय युवाओं में क्षमता व प्रतिभा की कमी है लेकिन सही मार्गदर्शन जानकारी और ट्रेनिंग के साथ सुविधाओं की कमी के कारण युवा आज तक तैराकी जैसे खेल में अपनी प्रतिभा निखार नहीं पाये है।
ज्ञात हो कि नगर निगम द्वारा हर साल अनुमानित बजट प्रस्तुत किया जाता है जिसमें कई कार्यो के लिए राशि का प्रावधान किया जाता है। और इन्ही कार्यो को प्राथमिकता के साथ स्वीकृति दिलाने का प्रयास किया जाता है उक्त बजट में अब तक कई बार शहर में स्वीमिंग पुल निर्माण हेतु राशि का प्रावधान किया जा चुका है। सत्र 2022-23 में भी स्वीमिंग पुल निर्माण हेतु 3 करोड़ 60 लाख रुपये का प्रावधान किया गया था। इसका उद्देश्य यह उल्लेखित किया गया था कि शहर के खिलाडिय़ों को तैराकी हेतु स्थल उपलब्ध कराने के साथ ही आम नागरिकों को तैराकी व मनोरंजन की सुविधा उपलब्ध कराया जाना है। उक्त पुल का निर्माण आमातालाब रोड स्थित इंडोर स्टेडियम में होना प्रस्तावित है लेकिन स्वीकृति का इंतजार सालों से खत्म ही नहीं हो रहा है। बता दे कि कई ग्रामीण व शहरी युवाओं में भी तैराकी की विशेष कला व शारीरिक क्षमता है। वे नहीं तालाबों नहर में घंटो तैराकी करते है। इससे उन्हें सही ट्रेनिंग देकर बड़े मंच के लिए तैयार किया जा सकता है। लेकिन यह तभी संभव होगा जब स्वीमिंग पुल का निर्माण हो।
स्वीमिंग है कम्पलिट व्यायाम
स्वीमिंग एक कम प्रभाव वाला व्यायाम है, जो जोड़ों को तनाव से बचाता है, जिससे यह सभी उम्र और फिटनेस लेवल के लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन जाता है। यह एक एरोबिक एक्सरसाइज है, जो आपके दिल को पंप करता है। यह दिल की मांसपेशियों को मजबूत करता है, इसकी फंक्शनिंग में सुधार करता है और पूरे शरीर में सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है। इस तरह नियमित स्वीमिंग करने से ब्लड प्रेशर को कम करने और हार्ट डिजीज के खतरे को कम करने में मदद कर मिलती है। शारीरिक सेहत के साथ ही तैराकी मानसिक सेहत को सुधारने में भी मदद करती है। यह डिप्रेशन के लक्षणों को कम कर मूड और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार कर सकती है। स्वीमिंग कैलोरी बर्न करने में भी मदद करता है, जिससे यह वजन नियंत्रित करने का एक प्रभावी तरीका बन जाता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!