Uncategorized

हिन्दू जागरण मंच का शहर के युवाओं से हुआ समाजिक जागरूकता पर संवाद

सनातन संस्कृति को आहत करने से विश्व में जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती-हिन्दू जागरण मंच


धमतरी। हिन्दू जागरण मंच धमतरी,भारत मां की रक्षा के लिए युवाओं को जागृत कर रहा है उसी तारतम्य में ,शहरों , गांवों के साथ साथ ,दूरस्थ अंचलों,में भी अपनी जागरण कार्यक्रम को संचालित करते हुए सर्व हिन्दू समाज में देश प्रेम,सनातन संस्कृति,श्री हनुमान चालीसा का महत्व , समरसता की भाव, सर्व धर्म सद्भाव , नशापान से दूर , सर्व समाज की रक्षा निमित्त युवाओं में जागरूकता लाते हुए सर्व समाज में अपनत्व भाव से ही सम्पूर्ण समाज हिन्दू समाज है हम सभी को इस भाव से समाजिक कार्य करना चाहिए ,असमाजिक गतिविधियो पर प्रशासन को सहयोग करते हुए युवाओं को समाज निर्माण के मुख्य धारा में प्रेरित करना समाज के प्रत्येक बड़े _बुजुर्गो का ध्येय होगा,तभी श्रेष्ठ समाज का निर्माण संभव हो पाएगा ,सनातन संस्कृति से ही श्रेष्ठ ,संस्कार समाज में स्थापित होगी। जागरण मंच ने अपनी संगठन शक्ति को मजबूती देते हुए युवा समूह महेश साहू संयोजक,रमन साहू,निलेश साहू, सह संयोजक,अन्य पदाधिकारी सदस्यगण वेदांत साहू,भीष्म साहू,डेनिश साहू,हेमचंद साहू ,मिथुन साहू,युवराज साहू,अजय साहू,विशाल साहू,अजय यादव, टामेश साहू, अविनाश साहू, लक्की साहू,उमाशंकर साहू, डोमेंद्र बघेल राहुल बोर कुले को समाजिक जागरण कार्य में सहयोग करने हिन्दू जागरण मंच के समस्त पदाधिकारी प्रांत युवा प्रमुख दीपक सिंह ठाकुर,प्रवीण साहू, जिला संयोजक पुरूषोतम निषाद,जिला सहसंयोजक डाकेश्वर साहू,चित्रेश साहू प्रतीक सोनी,जिला युवा आयाम सत्यम सिन्हा, प्रचार आयाम तुषार साहू, आर्थिक समाजिक आयाम गौरव जैन ,आशीष शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!