Uncategorized

धमतरी पुलिस ने राजिम कुंभ मेले में बिछड़े एक और बच्चे को मिलाया माँ से

धमतरी पुलिस द्वारा लगातार राजिम महाकुंभ में बिछड़े बच्चों को मिलाने का कर रही है सराहनीय कार्य

धमतरी पुलिस ने कल राजिम कुंभ मेला के दौरान एक और बिछड़े हुए मासूम बच्चे को उसके मम्मी से मिलाया।राजिम कुंभ मेले में अंश जागड़े पिता सूर्य प्रकाश 8 वर्ष टीला चंपारण के मासूम बच्चे को राजिम कुंभ मेला में भीड़ के दौरान भीड़ में कहीं छुट गया था।जिसको धमतरी पुलिस कंट्रोल रुम राजिम में उनकी मम्मी ने आकर हुलिया बताई की मेरा 8 साल का बेटा अंश जागड़े कहीं गुम हो गया है।उसके बताये हुलिया के आधार पर धमतरी पुलिस ने गुम बालक अंश को पतासाजी कर खोज निकाला और उस मासूम बच्चे को रोते देखा तो उसे लेकर धमतरी पुलिस कंट्रोल रुम राजिम पहुंचे जहां गुम बच्चे अंश जांगड़े को उनकी मम्मी को सुपुर्द में दिया गया।जिसे देख कर खुशी में रो पड़ी।गुम बच्चे को उनके पिता को सही सलामत सुपुर्द किया गया।
बच्चे को लेकर परेशान उनकी मम्मी को उनका बेटा सही सलामत मिलने पर धमतरी पुलिस का दिल से आभार व्यक्त किया।उक्त सराहनीय कार्य में उप पुलिस अधीक्षक यातायात मणिशंकर चन्द्रा,डीएसपी. रागिनी मिश्रा,सउनि.रामावतार राजपूत,अमित सिंह,प्रआर.चिंता राम सप्रे,आर.फगेन्द्र साहू, टिकेश्वर नेताम,का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!