Uncategorized

ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सहकारिता की भूमिका अहम : डॉ दीक्षित


धमतरी। सहकार से समृद्धि के द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुधारने व योजनाओ से लाभ उठाने, स्वरोजगार उपलब्ध कराया जाकर ग्रामीण विकास से विकसित व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका है। उक्त विचार डॉक्टर ए एन दीक्षित ने जिला सहकारी संघ धमतरी द्वारा कुरूद विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत कोऑपरेटिव बैंक शाखा नारी से संबद्ध पैक्स दर्रा में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये। उन्होंने आगे कहा कि सदस्यों को समृद्ध व संपन्न से युक्त करने इन योजनाओं के क्रियान्वयन की आवश्यकता है। विकेंद्रीकृत अन्न भंडारण योजनाओं से संबंधी जानकारी विस्तार पूर्वक देते हुए भंडारण सुविधा से लाभ उठाने अपील की। पैक्स दर्रा के प्राधिकृत अधिकारी नरेंद्र कुमार ध्रुवंशी ने अपने उद्बोधन में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए समितियो की लाभकारी योजनाओं का उल्लेख किया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी करके लाभ उठाना चाहिए। जिला सहकारी संघ धमतरी के प्राधिकृत अधिकारी सी पी साहू ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है। हमारे देश के नागरिकों ने उच्च जीवन मूल्यों को अपनाया है। विदेशी आक्रांताओं ने हमारे विश्व विख्यात शिक्षा संस्थानों को नष्ट किया है। अतिथियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संघ प्रबंधक ए पी गुप्ता एवं आभार प्रदर्शन पैक्स दर्रा के प्रबंधक कोमल साहू ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!