Uncategorized

रेडी टू ईट का काम स्व सहायता समूह के बहनों को वापस मिलने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद – चंद्रकला पटेल

पुन: सशक्त होंगी स्व सहायता समूह की बहने - मोनिका देवांगन

धमतरी। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रकला पटेल ने कहा कि विगत दिनों विधानसभा में महिला बाल विकास विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े द्वारा प्रश्नकाल के दौरान रेडी टू इट का कार्य को पुन: स्वयं सहायता समूह की बहनों को देने की घोषणा की गई जिस पर मुख्यमंत्री ंने त्वरित रूप से इसे लागू करने का कार्य किया। निश्चित रूप से यह पहल सराहनीय है और स्व सहायता समूह की बहनों के लिए एक बड़ी सौगात है सम्पूर्ण महिला मोर्चा इस घोषणा के लिए माननीय मुख्यमंत्री एवं महिला बाल विकास मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करती हैं। महिला मोर्चा जिला महामंत्री मोनिका देवांगन के कहा कि यह घोषणा स्वागत योग्य है और इस घोषणा से समूह की बहने पूर्व की भांति पुन: सशक्त होंगी और अपने श्रेत्र में प्रगति की ओर अग्रसर होंगी इस घोषणा हेतु प्रदेश की भाजपा सरकार विष्णु देव साय का धन्यवाद।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!