Uncategorized

विकसित, मजबूत और सशक्त भारत के लिए अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोडऩा होगा – रामू रोहरा

लोहरसी में भाजपा आमदी मंडल का सदस्यता अभियान हुआ प्रारंभ

धमतरी। आमदी मंडल के ग्राम लोहरसी में भाजपा मंडल प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा की उपस्थित में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। जिला सदस्यता अभियान संयोजक महेन्द्र पंडित, सह प्रभारी अविनाश दुबे मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु, डीपेन्द्र साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। रामू रोहरा ने कहा कि विकसित मजबूत और सशक्त भारत के लिए हमें अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोडऩा होगा। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो भारत को उच्च शिखर तक ले जा सकती है। प्रत्येक बुथ में कम से कम 200 सदस्य में बनाने का जो लक्ष्य मिला है उसे हम समूह के रूप में कार्य करने पर पूरा कर सकते हैं।

महेन्द्र पंडित ने सदस्यता संबंधित सभी बारीकियों को बताया। मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु ने भी अपनी बात रखी। कार्यक्रम का संचालन अमन राव ने किया एवं कोमल यादव महामंत्री ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डीपेन्द्र साहू, हेमंत माला, भगत यादव, राकेश साहू, जितेन्द्र यादव, परमेश्वर साहू, उमानंद कुंभकार, साकेत साहू, पुनाराम, मंगल यादव, देवनारायण गजेन्द्र, संतराम साहू, तिलक देवांगन, घासी राम, चन्दूलाल साहू, नारायण मटियारा और भाजपा कार्यकर्ताओ की उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!