Uncategorized

लायंस क्लब धमतरी फ्रेंड्स द्वारा पौधरोपण एवं स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

धमतरी- लायंस क्लब धमतरी फ्रेंड्स द्वारा आज सर्वोदय स्कूल, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, धमतरी में पौधरोपण एवं स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब के 12 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदा के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात लायंस परंपरा के अनुरूप ध्वज वंदन का संचालन क्लब की सचिव लायन ज्योति लुनिया ने किया।
क्लब की अध्यक्ष लायन शकुंतला साहू ने अपने प्रेरणादायी अध्यक्षीय उद्बोधन में शिक्षा, सेवा और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। क्लब के एडमिनिस्ट्रेटर एमजेएफ सीए मनोज सोनी ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन एवं निरंतर प्रयास के महत्व पर प्रेरक संबोधन दिया, जिसे बच्चों ने अत्यंत उत्साह से सुना। लायन सीए सुरेश गोयल ने भी विद्यार्थियों को शिक्षा एवं संस्कार का महत्व बताते हुए प्रेरक विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर विद्यालय के लगभग 100 विद्यार्थियों को कॉपी एवं पेन वितरित किए गए। साथ ही क्लब के सदस्यों ने विद्यालय परिसर में पाँच पौधों का रोपण कर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष लायन शकुंतला साहू, सचिव लायन ज्योति लूनिया, कोषाध्यक्ष लायन अंजुला सोनी, एडमिनिस्ट्रेटर एमजेएफ सीए मनोज सोनी, पूर्व अध्यक्ष भूपेश भाई शाह, लक्ष्मण हिंदुजा, एस. डी. नानकानी, विजय अग्रवाल, मुरली अन्दानी, मोहन अग्रवाल, आकाश कटारिया एवं लायन सीए सुरेश गोयल उपस्थित रहे। विद्यालय के डायरेक्टर टी. आर. सिन्हा ने लायंस क्लब धमतरी फ्रेंड्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सेवा एवं प्रेरणा से जुड़े कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!