Uncategorized

कुरुद विधायक अजय चंद्राकर के निवास पहुंचकर दी गई भाजपा नेताओं ने जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं

कुरुद। क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री, कुरुद विधायक अजय चंद्राकर के जन्मदिन के अवसर पर उनके निवास पर शुभचिंतकों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों ने विधायक अजय चंद्राकर को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की। बधाई देने भाजपा नेता शशि पवार नागेंद्र शुक्ला अजय नाहटा भानु चंद्राकर कविंद्र जैन महेंद्र खंडेलवाल बशीर भाई डॉ बीथिका विश्वास रेशमा शेख आदि पहुंचे.
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि अजय चंद्राकर ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में क्षेत्र के विकास, जनहित के कार्यों और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य किया है। उनके नेतृत्व में कुरुद विधानसभा क्षेत्र ने विकास के कई नए आयाम स्थापित किए हैं।
जन्मदिन के अवसर पर विधायक निवास में आत्मीय माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने केक काटकर खुशी मनाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अजय चंद्राकर ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया.
दिनभर विधायक निवास पर बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा, जहां विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!