दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार,धमतरी पुलिस को मिली सफलता

प्रार्थिया द्वारा 22 मई को चौकी बिरेझर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 15 मई 2026 को आरोपी कृष्ण कुमार तिवारी उर्फ रिंकु तिवारी (39 वर्ष), निवासी ग्राम बरूई (कुटीवा), थाना कोतवाली देहात, जिला सुल्तानपुर (उ.प्र.) ने प्रार्थिया के घर में प्रवेश कर जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। चौकी बिरेझर द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर बिरेझर पुलिस द्वारा तत्काल गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण, महिला पुलिस अधिकारी द्वारा कथन, न्यायालयीन कथन एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाहियां संपादित की गईं।
आरोपी की लगातार पतासाजी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी का पता लगाकर उसे चौकी बिरेझर बुलाया गया,जहां पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया।
पुलिस द्वारा घटना से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य एवं अन्य सामग्री विधिवत जप्त कर वैज्ञानिक परीक्षण हेतु भेजी गई है।
पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
