अवैध शराब तस्करी पर धमतरी पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही,100 पौवा देशी शराब व स्कूटी सहित 33 हजार रुपये का मशरुका जब्त
स्कूटी में शराब परिवहन करते आरोपी को रंगे हाथ दबोचा, अर्जुनी पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर भेजा गया जेल

🔷 *एसपी धमतरी के निर्देश पर आबकारी अपराधों के विरुद्ध लगातार जारी है सख्त अभियान*
एसपी धमतरी के निर्देश पर धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना अर्जुनी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम पुरी की ओर अवैध रूप से शराब लेकर जा रहा है।
सूचना की तस्दीक एवं तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना अर्जुनी पुलिस की टीम द्वारा ग्राम पुरी मोड़ के पास घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। जांच के दौरान आरोपी अपने जूपिटर स्कूटी में दो लाल-सफेद एवं गुलाबी रंग के थैलों में अवैध शराब परिवहन करते हुए पाया गया।
तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से कुल 100 पौवा देशी प्लेन शराब (प्रत्येक 180 एमएल) बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 18 लीटर एवं अनुमानित कीमत 8,000/- रुपये है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त सिल्वर रंग की जूपिटर स्कूटी क्रमांक CG 04 HW 0268 कीमती 25,000/- रुपये भी जप्त की गई। इस प्रकार कुल 33,000/- रुपये का मशरूका जप्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
▪️ *गिरफ्तार आरोपी का नाम*
शेखर साहू
पिता – परमेश्वर साहू
उम्र – 28 वर्ष
निवासी – ग्राम हंकारा, थाना कुरूद, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़)
धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध आगे भी लगातार सघन अभियान चलाकर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाती रहेगी।
