Uncategorized

अनियंत्रित होकर पलटी कार,कई घंटो बाद लगी अचानक आग

बताया जा रहा है कार क्र सीजी 05 आर 4175 धमतरी से रायपुर की ओर जा रही थी.तभी सेमरा मोड़ के पास सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार में 3 से 4 युवक सवार होने की बात सामने आ रही है। घटना के 5 से 6 घंटे बाद कार में अचानक आग लग गई, जिससे कार पूरी तरह से जल गई है, ताज्जुब की बात है कि कार पूरी तरह जल जाने के बाद भी थाने में इसकी शिकायत अभी तक नही आई है। कार के नंबर के हिसाब से यह नगरी निवासी किसी प्रकाश की बताई जा रही है।
इस संबंध में कार मलिक प्रकाश नागवंशी ने बताया कि गुरुवार को वह भखारा के आगे गांव गए थे। लगभग 3 बजे उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई।कार में बच्चे सहित चार लोग सवार थे।सभी को हल्की फुल्की चोट आई है। इसके बाद वह चले गए थे।रात को जाकर देखा तो उनके कार में आग लग गई थी। आग कैसे लगी यह पता नहीं. अभी वह बाहर हैं आने के बाद थाना में सूचना देंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!