बेहतर पुलिसिंग व अपराधो के रोकथाम हेतु पुलिस लगातार कर रही लॉज, होटल, बार व ढाबों का औचक निरीक्षण
एसपी के निर्देश पर जिले के थाना चौकियों प्रभारी हुए एक्टिव

धमतरी। बेहतर पुलिसिंग व अपराधो की रोकथाम हेतु एसपी के निर्देश पर जिले के होटल लॉजो की लगातार जांच की जा रही है।
जिले के सभी थाना क्षेत्रों में देर रात लॉज, होटल, ढाबा एवं विश्रामगृहों की आकस्मिक चेकिंग की जा रही है। जांच के दौरान लॉज, होटल में रुकने वाले व्यक्तियों का वैध पहचान पत्र व रजिस्टर में नाम दर्ज है या नहीं, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति-कार्यशील हैं या नहीं, संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त कोई व्यक्ति तो नहीं, ढाबों में रात्रि विश्राम करने वाले वाहन चालकों व अन्य व्यक्तियों की जानकारी, होटल, ढाबा संचालकों को असामाजिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया। सभी होटल, लॉज एवं ढाबा संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं, बिना पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को रुकने की अनुमति न दें। सीसीटीवी कैमरे हर हाल में चालू हालत में रहें। आगंतुक रजिस्टर नियमित रूप से संधारित किया जाए। कोई भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।
घुसपैठियों, अपराधिक व संदिग्ध गतिविधियों की पुलिस को दे सूचना – एसपी सूरज सिंह परिहार

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने कहा जनसामान्य की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। लॉज, होटल व ढाबा जैसे सार्वजनिक स्थानों पर आपराधिक गतिविधियों की संभावना को रोकने के लिए यह सतत अभियान जारी है। आमजन से भी अपील है कि वे सजग रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें। धमतरी में निवासरत संदिग्ध बंग्लादेशी या रोहिंग्या के बारे में पर्याप्त जिम्मेदारी से गुणवत्तापूर्ण सूचना इस टोल फ्री नंबर 1800-233-1905 पर साझा करें। साथ ही किसी प्रकार की अपराधिक व संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दे।

