Uncategorized

चुनावी तैयारी को लेकर छग-ओडिसा अंतरराज्यीय बॉर्डर बैठक हुई

धमतरी। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज आरिफ शेख तथा पुलिस महानिरीक्षक संबलपुर रेंज डॉ दीपक कुमार तथा उपमहानिरीक्षक रायगढ़ रेंज राम गोपाल गर्ग के तत्वावधान में रायपुर रेंज रायगढ़ रेंज तथा उड़ीसा के संबलपुर रेंज के समस्त पुलिस अधीक्षको की आगामी चुनाव   को देखते हुए बेहतर समन्वय एवं सहयोग हेतु अंतर राज्य बॉर्डर की बैठक बरगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ली गई। रायपुर, रायगढ़ व संबलपुर रेंज के सीमावर्ती जिलों के सभी पुलिस अधीक्षक आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्रों में बेहतर समन्वय व सहयोग हेतु बैठक में पहुंचे। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सीमावर्ती व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सल गतिविधियों की रोकथाम तथा उन पर प्रभावी नियंत्रण तथा संयुक्त अभियानों को लेकर आवश्यक चर्चा की गई ताकि निर्बाध चुनाव कराया जा सके।

साथ ही दोनों राज्यों की सीमाओं पर चेक पोस्ट पर नाकाबंदी को और प्रभावी तथा सुखदेव बनाने तथा सूचनाओं का आदान प्रदान करने वह अवैध नशीली सामग्रियों तथा अवैध धन के हस्तांतरण को रोकने हेतु चर्चा की गई। पुलिस महानिरीक्षक संबलपुर नॉर्दन रेंज डॉ दीपक कुमार एवं उड़ीसा के सीमावर्ती जिलों के सभी पुलिस अधीक्षक तथा छत्तीसगढ़ से पुलिस अधीक्षक गरियाबंद, रायगढ़, महासमुंद, धमतरी, सक्ति एवं सारंगढ़ बिलाईगढ़ सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!