Uncategorized

दादी प्रकाशमणि के पुण्य स्मृति दिवस पर रक्तदान महाअभियान : देशभर में एक लाख यूनिट रक्त संग्रह कर विश्व रिकार्ड बनाने का लक्ष्य

रक्तदान शिविर रविवार 24 अगस्त को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक होगा आयोजित

दादी प्रकाशमणि जी के पुण्यतिथि को विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया जा रहा है व इस अवसर पर भारत और नेपाल में रक्तदान महाअभियान चलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड बनाया जाएगा। इन्हीं शिविरों की श्रृंखला में जिला चिकित्सालय के सहयोग से ब्रह्माकुमारी सेंटर पर 24 अगस्त (रविवार) को प्रातः 9 बजे से 4 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत देशभर के छह हजार से अधिक सेवा केंद्रों से एक लाख यूनिट रक्तदान एकत्रित कर विश्व रिकार्ड बनाने का लक्ष्य है।

ब्रह्माकुमारीज धमतरी जिले की संचालिका सरिता दीदी ने पूरे शहर वासियों से अपील करते हुए कहा सभी को इस अभियान का हिस्सा बन अपना पुण्य कर्म जमा कर देना चाहिए lआगे दीदी ने बताया कि इस रक्तदान शिविर का विधिवत राष्ट्रीय उद्घाटन भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा की उपस्थिति में दिल्ली स्थित ओम शांति रिट्रीट सेंटर में हुआ l यह शिविर न केवल रक्त की कमी को पूरा करेगा, बल्कि समाज में मानवता और बंधुत्व की भावना को भी सशक्त करेगा।उन्होंने बताया कि एक यूनिट रक्त तीन से चार लोगों की जान बचा सकता है। रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है। इसे केवल इंसान से इंसान को ही दिया जा सकता है। रक्तदान से शरीर में नया रक्त बनने की प्रक्रिया सक्रिय होती है, आयरन लेवल संतुलित रहता है और हृदय रोग का खतरा भी कम होता है।उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल सामाजिक कर्तव्य नहीं, बल्कि यह मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। दादी प्रकाशमणि की पुण्यस्मृति में आयोजित इस शिविर में शामिल होकर सभी को जीवन बचाने के इस महायज्ञ का हिस्सा बनना चाहिए।उन्होंने कहा कि रक्तदान से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता तथा रक्तदान से 24–48 घंटों के भीतर शरीर में नया रक्त बनने लगता है।
धमतरी जिले में यह शिविर एक साथ एक ही दिन में धमतरी, कुरुद ,और मगरलोड तथा गुरूर में 24 अगस्त को ब्रह्मा कुमारी सेंटर में होगा l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!