Uncategorized

ग्राम पंचायत अर्जुनी के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर रामू रोहरा से की मुलाकात

ग्रामवासियों ने रखीं विकास की मांगें, महापौर ने दिलाया आश्वासन

धमतरी। ग्राम पंचायत अर्जुनी के सरपंच श्रीमती इन्दु मोहित ध्रुव, उपसरपंच लोकेश सिन्हा के नेतृत्व में ग्रामवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा से सौजन्य भेंट करने पहुँचा। इस दौरान ग्रामीणों ने गाँव के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें उनके समक्ष रखीं और वर्तमान समस्याओं से अवगत कराया।ग्राम पंचायत अर्जुनी की प्रमुख मांगें शीतला तालाब का सौंदर्यीकरण,आरक्षित खेल मैदान का समतलीकरण,नवीन ग्राम पंचायत भवन का निर्माण,सर्व समाज (समरसता) सामुदायिक भवन का निर्माण शामिल रहा।महापौर रामू रोहरा ने ग्रामीणों की सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि उनकी हर मांग पर प्राथमिकता से कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा ग्रामीण अंचल का विकास मेरी जिम्मेदारी है। अर्जुनी ग्राम की जो भी मांगें सामने आई हैं, उन्हें पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। आने वाले समय में ग्राम अर्जुनी विकास की नई तस्वीर पेश करेगा।इस अवसर पर सरपंच श्रीमती इन्दु मोहित ध्रुव, उपसरपंच लोकेश सिन्हा के साथ सौरभ सिन्हा, चंद्रशेखर सिन्हा, लता सिन्हा, तृप्ति मीनपाल, लक्ष्मी नारायण सिन्हा, कमल नारायण, नरसिंह ध्रुव, उग्रसेन सिन्हा, तामेश्वर, गजेन्द्र, हितेश्वरी सिन्हा, रेवती सिन्हा, वेदप्रकाश मोहित एवं घनश्याम सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।ग्रामवासियों ने महापौर श्री रामू रोहरा का धन्यवाद व्यक्त किया और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में अर्जुनी ग्राम में विकास की नई दिशा दिखाई देगी तथा लम्बे समय से लंबित समस्याओं का समाधान होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!