Uncategorized

जल जागर महोत्सव में आर्ट एग्जिबिशन और वर्कशॉप के लिए जानकी गुप्ता हुई सम्मानित

बी आर वर्मा सीईओ जनपद पंचायत कुरूद द्वारा जल जागर महोत्सव में आर्ट एग्जिबिशन और वर्कशॉप के लिए कलाकार जानकी गुप्ता को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया.कलाकार,समाजसेवी जानकी गुप्ता ने बताया कि वे एक आर्ट टीचर 2008 से विभिन्न स्कूल में कला शिक्षिका के पद पर कार्यरत है. बहुत से उनके स्टूडेंट्स कला प्रतियोगिता मे इंटरनेशनल और नेशनल लेवल पर पहुंचकर अपने जिले का नाम रोशन कर चुके है बच्चो को सिखाने की धुन में वे अपनी कला का प्रदर्शन करना भूल गई थी ,मुझे अपने आर्ट को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करने और मंच प्रदान करने के लिए धमतरी जिला प्रशासन को हृदय से आभार प्रदर्शित करते हुए कहा की हतोत्साहित हो कर अपना कार्यक्षेत्र बदल चुके कलाकारों को इस प्रदर्शनी ने पुनः जीवंत कर दिया कलाकारों को प्रोत्साहन एवं मंच प्रदान करके स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना ,कबाड़ से जुगाड कर रियूज रिसाइकल के द्वारा पर्यावरण संरक्षण से स्कूल के बच्चो को जोड़ना और जन जन तक पानी के महत्व को समझाने और सहेजने के इस महोत्सव की असीम सफलता के कलेक्टर व पूरी टीम का सराहनीय और अतुलनीय प्रयास है , विभिन्न शासकीय गैर शासकीय विभाग द्वारा आयोजित नेशनल, स्टेट और डिस्ट्रिक्ट लेवल ड्रॉइंग प्रतियोगिता में कई बार प्रथम स्थान पर रह चुके देवांशू गुप्ता के द्वारा बनाया गया ऑटो पार्ट्स से मुर्गा ,स्प्रिंग से मकड़ी और साईकिल के चैन से बनी उल्लू आकर्षण का विषय रहा लोगो ने जमकर फोटो खींचे, कृति फाईन आर्ट्स के नव कलाकारों श्रेया अग्रवाल, लावण्या अग्रवाल , समीक्षा अग्रवाल , तनिषा महावार, अर्शिया गोयल , काव्या,विहान गोयल,परी रामरच्छानी,संस्कृति ,समृद्धि गुप्ता आदि के द्वारा अंब्रेला डेकोरेशन कर पंडाल को सजाया गया एवं जल संरक्षण विषय पर बनी पेंटिंग की प्रदर्शनी लगाई गई.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!