Uncategorized

अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही:12.538 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

धमतरी - नगरी मार्ग पर मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़, 4.43 लाख रुपये की संपत्ति जप्त

थाना अर्जुनी को मुखबिर से विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भोयना ग्राम पंचायत के पास (धमतरी–नगरी मार्ग) पर अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा का परिवहन किया जा रहा है।सूचना प्राप्त होते ही थाना अर्जुनी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर तत्काल नाकाबंदी कर प्रभावी कार्यवाही की गई। नाकाबंदी के दौरान दो व्यक्तियों को मोटरसाइकिल से अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना अर्जुनी द्वारा धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर थाना अर्जुनी द्वारा आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है.आरोपीगण तिलेश सिंह ठाकुर, पिता संतोष सिंह, 27 वर्ष निवासी – वार्ड क्रमांक 3, गोपीबंद, पंडरिया जिला कोरबा,तरूणा सिंह राजपूत, पिता शांतिलाल, 26 वर्ष निवासी सुभाष ब्लॉक, एसईसीएल कॉलोनी जिला कोरबा शामिल है.आरोपियों से 12.538 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, अनुमानित कीमती 1,25,380 रूपये,1 नग बजाज मोटरसाइकिल, कीमती 2,85,000 रूपये
04 नग मोबाइल फोन, कुल कीमती 33,500 रूपये कुल जप्त मशरूका की अनुमानित कीमत 4,43,880 रूपये
उक्त समस्त सामग्री को विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की विस्तृत विवेचना जारी है तथा मादक पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!