Uncategorized

छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर सिहावा चौक में प्याऊ का शुभारंभ

छत्रपति शिवाजी का जीवन जनसेवा, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय उदाहरण है - रामू रोहरा


धमतरी। छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा सिहावा चौक के पास आमजन की सुविधा हेतु प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस पुनीत कार्य का शुभारंभ महापौर रामू रोहरा के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए महापौर रामू रोहरा ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन जनसेवा, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय उदाहरण है। उनकी पुण्यतिथि पर इस प्रकार का जनहितकारी कार्य करना उनके आदर्शों को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना एक महत्वपूर्ण सेवा है, जिससे आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्रम में महेन्द्र पंडित (जिला महामंत्री), विनोद राव रणसिंह (पूर्व मराठा समाज अध्यक्ष), भागवत यादव, नंदकुमार लोधी, आशा नंदकुमार लोधी, हिमानी साहू, संतोष सोनकर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!