असरा इस्लामिक क्विज कॉम्पीटिशन में 250 लडक़े-लड़कियों ने हिस्सा लिया
रिजल्ट जल्द घोषित किया जाएगा

धमतरी। असरा फाउंडेशन धमतरी की जानिब से असरा इस्लामिक क्विज़ कॉम्पीटिशन 14 जून इतवार को अंजुमन स्कूल साल्हेवार में सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक रखी गई। जिसमें तकऱीबन 250 लडक़े लड़कियों ने हिस्सा लिया। शहर धमतरी और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों जैसे कोंडागांव, भानुप्रतापपुर, गरियाबंद, महासमुंद, दुर्ग के बच्चे भी इस इस्लामिक क्विज़ कॉम्पीटिशन में शामिल हुए।
हिस्सा लेने वाले लडक़े और लड़कियों को असरा फाउंडेशन की तरफ से पढऩे के लिए दीनी किताब फ्री दी गई थी। जिसमें करीब 470 इस्लामिक सवाल जवाब मौजूद थे। आज के इम्तेहान में असरा फाउंडेशन के अध्यक्ष मौलाना मुहम्मद आज़म क़ादरी, उपाध्यक्ष मुहम्मद सिब्तैन रज़ा, मैनेजर हबीब खान, असलम भाटी सर, हाफिज़ मज़हर खान, अमजद सर, फरीद सर, अंजुमन की प्रिंसिपल शबाना खान और असरा फाउंडेशन के टीम मेंबर्स और दीगर शिक्षक मौजूद रहे।
अध्यक्ष मौलाना मुहम्मद आज़म क़ादरी ने बताया कि बहुत जल्द रीजल्ट का ऐलान किया जाएगा। इस में पहला इनाम 8000 रू., दूसरा इनाम 5500 रू., तीसरा इनाम 3000 रू. दिया जाएगा। बाद के 7 प्रतिभागियों को 1000-1000 रू. का माली पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि असरा फाउंडेशन आने वाले हर साल असरा इस्लामिक क्विज़ कॉम्पीटिशन करने का इरादा रखता है।
