Uncategorized

गुरु घासीदास बाबा ने सामाजिक बुराइयों को लांघकर आगे बढऩे का मार्ग दिखाया – अरुण सार्वा

पाईकभाठा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा की जयंती


धमतरी। ग्राम पाईकभाठा में संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा की जयंती श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा रहे। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सतनामी समाज अध्यक्ष घनानंद सोनवानी, जनपद सदस्य हनीफ अली, सरपंच उषा नेताम, मंडल सदस्य बीरेंद्र मिश्रा, सतनामी समाज के उपाध्यक्ष रामजी अडील, सचिव मेहत्तर बंजारे, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार बघेल सहित हुसैन खान, नरेश बघेल, ईश्वर, पारसमणी सोम, बीरेंद्र नेताम, संदीप महिलांगे एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने अपने संबोधन में कहा कि संत गुरु घासीदास बाबा ने कुरीतियों को त्यागकर समाज को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार गुरु घासीदास बाबा ने सामाजिक बुराइयों को लांघकर आगे बढऩे का मार्ग दिखाया, उसी प्रकार हमें भी समाज को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा। जब समाज आगे बढ़ेगा, तभी देश का विकास संभव है। कार्यक्रम के दौरान गुरु घासीदास बाबा के विचारों और आदर्शों पर प्रकाश डाला गया तथा सामाजिक एकता, शिक्षा और सद्भाव का संदेश दिया गया। अंत में उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों ने बाबा के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!