Uncategorized

लव जिहाद व मतांतरण के विरोध में हिन्दू समाज संघर्ष समिति द्वारा निकाली जनजागरण रैली, हजारो लोग हुए शामिल

विरोध में हिन्दू समाज संघर्ष समिति के आव्हान पर रहा कुरुद बंद, व्यापारियों ने स्वमेव ही दुकान बंद कर दिया समर्थन

जन सभा के दौरान सभी ने एक स्वर में लव जिहाद के खिलाफ ठोस कानून बनाकर दोषियों पर की कड़ी कार्रवाई की मांग

कुरुद। हिंदू समाज संघर्ष समिति द्वारा आज जनजागरण रैली एवं जनसभा का आयोजन किया गया। यह रैली बस स्टैंड कुरुद से प्रारंभ हुई जिसमें जिले भर के हिन्दू समाज के विभिन्न संगठन, सामाजिक संगठन एकत्रित हुए। इस दौरान आव्हान पर कुरुद बंद रहा।


ज्ञात हो कि लव जिहाद व मतांतरण के बढ़ते मामले व हाल ही में हुए ऐसी घटनाओं के विरोध में आज विशाल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में सर्व हिन्दू समाज के लोग व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर आवाज बुलंद किया। रैली निकाल कर समाजजनों ने विचार भी व्यक्त किये और सभी ने एक स्वर में लव जिहाद के खिलाफ ठोस कानून बनाकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

हिन्दू समाज संघर्ष समिति के आव्हान पर आज कुरुद नगर बंद रहा। व्यापारियों ने स्वमेव ही दुकान बंद कर समर्थन दिया। जिला साहू संघ अध्यक्ष अवनेन्द्र साहू ने बताया कि यह आंदोलन किसी जाति विशेष का नहीं, बल्कि सम्पूर्ण हिन्दू समाज का है। सुनियोजित षड्यंत्र के तहत लव जिहाद एवं मतांतरण को बढ़ावा दिया जा रहा है, जो हमें स्वीकार्य नहीं है। विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री रामचंद देवांगन ने बताया कि लव जिहाद के कृत्य को रोकने के लिए कड़ा कानून जरूरी है।

स्वयं सेवक संघ के जिला कार्यवाह धनेश्वर निर्मलकर ने कहा कि समाज आगे बढ़कर लव जिहाद मतांतरण जैसे साजिशों से अपने परिवारों को बचाए और इस दिशा में सामाजिक संगठनों की ये पहल अग्रणी है। रैली व सभा में हिन्दू परिवारों से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!