Uncategorized

हनुमान मंदिर की हुई प्राण प्रतिष्ठा, हवन-पूजन, महाआरती उपरांत हुआ विशाल भंडारा


धमतरी। संकट मोचन हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसके अंतर्गत हवन-पूजन, महाआरती उपरांत विशाल भंडारा हुआ। इसमें भक्तों ने बढ़चढ़ कर भाग लेकर अपनी आस्था प्रकट की। गौरतलब है कि श्रीरामदेव बाबा मंदिर ट्रस्ट समिति द्वारा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन रामदेव बाबा मंदिर में किया गया। दो दिवसीय महोत्सव के तहत संकट मोचन हनुमान की विशेष पूजा, अभिषेक के बाद विधि विधान से हनुमान की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। पश्चात भोग, हवन, महाआरती, चालीसा पाठ उपरांत विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। जहां सैकड़ों भक्तों ने प्रसादी ग्रहण किया। महोत्सव कार्यक्रम में भक्तों का मंदिर में तांता लगा रहा। जहां वे हनुमान के दर्शन एवं पूजन लाभ लेकर अपने अंदाज में आस्था प्रकट की। इस अवसर पर प्रकाश शर्मा, पूर्व महापौर अर्चना चौबे, समाजसेवी रीतुराज पवार, पूर्व सभापति राजेन्द्र शर्मा, निर्मल बरडिय़ा, शरद चौबे, दिलीपराज सोनी, श्री बरडिय़ा सहित बड़ी संख्या में अन्य भक्त एवं मंदिर ट्रस्ट के सदस्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!