चेट्रीचंड महोत्सव पर सिंधी समाज की मातृशक्तियों ने निकाली भव्य स्कूटर रैली
आयो लाल झूलेलाल के जयकारो से गूंजायमान हुआ शहर


धमतरी। चेट्रीचंड महोत्सव के तहत सिंध शक्ति महिला मंडल द्वारा शहर की आराध्य देवी मां विंध्यवासिनी मंदिर से भव्य स्कूटर रैली निकाली गई। इसे छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत अध्यक्ष महेश रोहरा, महापौर रामू रोहरा एवं पूज्य पंचायत सिंधी समाज अध्यक्ष चंदू जसवानी ने हरी झंडी दिखाई। रैली गणेश चौक, सदर बाजार, कचहरी चौक होते हुए घड़ी चौक पहुंची। जहां महाआरती कर समाज के सुख शांति एवं समृद्धि के लिए मंगल कामना की गई। पश्चात रैली गोलबाजार, आमापारा होते हुए सिंधी धर्मशाला में संपन्न हुई। रैली में छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के महिला विंग अध्यक्ष भावना कुकरेजा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष सपना कुकरेजा एवं समाज सेविका राधा राजपाल अपनी टीम के साथ विशेष रुप से शामिल हुई। स्कूटर रैली का गणेश चौक में समाज के युवकों द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। सदर बाजार में बोल बम कांवरिया कल्याण संघ के गोपाल वाधवानी टीम ने स्वागत किया। सुखी कोटवानी, अशोक बुधवानी व कैलाश बख्तानी द्वारा शर्बत एवं टॉफी वितरण किया गया। कचहरी चौक में समाजसेवी राजेश शर्मा के नेतृत्व में पुष्प वर्षा किया गया। इस अवसर पर पूर्व सभापति राजेन्द्र शर्मा, महेन्द्र खंडेलवाल, पार्षद कुलेश सोनी, नील पटेल मौजूद थे। गोलबाजार के पास संगम क्लाथ स्टोर्स द्वारा स्वागत किया गया। रोमी सावलानी एवं जीविका सावलानी द्वारा घड़ी चौक में आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। स्कूटर रैली के दौरान महिलाओं ने शहर भर में आयोलाल झूलेलाल के जयकारे लगाए। रैली में महिलाएं सफेद वस्त्र, केशरिया दुपट्टा व केसरिया पगड़ी धारण कर शामिल हुई। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला मंडल संरक्षक प्रिया पंजवानी, अध्यक्ष पार्वती वाधवानी, सचिव साक्षी वाधवानी, रोमा आहूजा, प्राप्ति वासानी, शारदा चांवला, रोमी सावलानी, संतोष तेजवानी, किरण, ग्वालानी, सरला डोडवानी, दिशा कामरानी, जया चावला, संगीता वाधवानी, पलक सुंदरानी, किरण, दीपा जसवानी, श्वेता नानकानी, तान्या चांला, अनिता कुकरेजा, भावना धामेचा, कोमल, चांदनी, एकता, वर्षा, रश्मि, कविता, मन्नत, रिया आदि मौजूद थे।
