Uncategorized

नगर पालिक निगम धमतरी कर्मचारी संघ: कर्मचारियों को प्रति माह समय पर मिल रहा वेतन – अध्यक्ष मंगलू निर्मलकर

दीपावली के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार दो माह का वेतन किया गया था प्रदाय

धमतरी। नगर पालिक निगम धमतरी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मंगलू निर्मलकर ने बताया कि वर्तमान में निगम के सभी कर्मचारियों को प्रति माह नियमित एवं समय पर वेतन का भुगतान किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में संतोष के साथ-साथ सकारात्मक एवं अनुशासित कार्य वातावरण निर्मित हुआ है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि हाल ही में आयुक्त महोदया के चिकित्सा अवकाश पर रहने के कारण वेतन भुगतान में अल्पकालिक विलंब की स्थिति बनी थी, किंतु इसे लेकर कुछ लोगों द्वारा अनावश्यक भ्रम फैलाया जा रहा है, जो तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि दीपावली पर्व के समय शासन के निर्देशानुसार निगम कर्मचारियों को दो माह का वेतन एक साथ प्रदान किया गया था।

अध्यक्ष मंगलू निर्मलकर ने कहा कि पूर्व में वेतन भुगतान में देरी के कारण कर्मचारियों को आर्थिक एवं मानसिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, परंतु वर्तमान निगम प्रशासन के सकारात्मक प्रयासों से इस व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। समय पर वेतन मिलने से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा है और वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

उन्होंने निगम प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों की आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। कर्मचारी संघ सदैव कर्मचारियों के हितों के प्रति सजग रहा है तथा संवाद के माध्यम से समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर प्रयासरत है।

मंगलू निर्मलकर ने आगे कहा कि वेतन के अतिरिक्त कर्मचारियों की अन्य लंबित मांगों एवं सुविधाओं को लेकर भी संघ द्वारा समय-समय पर प्रशासन से चर्चा की जा रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी निगम प्रशासन एवं कर्मचारी संघ के बीच बेहतर समन्वय बना रहेगा, जिससे नगर निगम की सेवाएं और अधिक प्रभावी रूप से आम नागरिकों तक पहुंच सकेंगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!