Uncategorized
4 पुलिस निरीक्षको का हुआ धमतरी जिलें में तबादला
निरीक्षक उमेश पाटिल, मधुनाथ ध्रुव, रामजी लाल तारमे, रमन लाल उसेंडी को धमतरी में किया गया है पदस्थ

धमतरी। पुलिस विभाग द्वारा प्रदेश में 61 निरीक्षको का तबादला किया गया है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रो में सालो से पदस्थ पुलिस अधिकारियों को मैदानी इलाको में पदस्थापना दी गई है। जिनमें धमतरी जिला पुलिस में 4 निरीक्षकों का तबादला किया गया है। जिनमें जिला बस्तर में पदस्थ निरीक्षक उमेश पाटिल, दंतेवाड़ा में पदस्थ निरीक्षक मधुनाथ ध्रुव, कांकेर में पदस्थ निरीक्षक रामजी लाल तारमे, कांकेर में पदस्थ निरीक्षक रमन लाल उसेंडी को धमतरी में पदस्थ किया गया है। उल्लेखनीय है कि जिले में पुलिस निरीक्षको की कमी लंबे समय से बनी हुई थी। इसलिए महत्वपूर्ण थाने चौकियो में भी एएसआई व एसआई को प्रभार देकर काम चलाया जा रहा है। ऐसे में चार निरीक्षको के आमद के बाद जिले में एक बार फिर थानों के प्रभार में बदलाव हो सकते है। जिसकी चर्चा महकमे में हो रही है।
