Uncategorized

8 निरीक्षक, 3 उप निरीक्षक एवं 2 सहायक उप निरीक्षकों का हुआ तबादला:टीआई राजेश जगत को कोतवाली,चंद्रकांत साहू अर्जुनी व सायबर सेल का प्रभार,

जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने 10 थाना एवं 01 चौकी प्रभारियों के प्रभार में एसपी ने किया परिवर्तन

जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार द्वारा पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के तहत 8 निरीक्षक, 3 उप निरीक्षक एवं 2 सहायक उप निरीक्षकों का तबादला किया गया है, वहीं 10 थाना एवं 1 चौकी प्रभारियों के प्रभार में परिवर्तन किया गया है।
टीआई कोतवाली के जिला रायपुर स्थानांतरण होने से थाना कोतवाली प्रभारी का पद रिक्त हो गया था। वहीं एसपी रीडर के कवर्धा स्थानांतरण उपरांत टीआई भखारा को एसपी रीडर पद पर पदस्थ किया गया, जिसके कारण थाना प्रभारी भखारा का पद भी खाली था। साथ ही साइबर सेल के साइबर थाना में उन्नयन होने से वहां निरीक्षक स्तर के अधिकारी की पदस्थापना आवश्यक थी। उक्त प्रशासनिक आवश्यकताओं एवं कार्य व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए नवीन पदस्थापनाएं की गई हैं।
पुलिस अधीक्षक धमतरी ने सभी अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण कर कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। यह प्रशासनिक बदलाव बेहतर पुलिसिंग, प्रभावी समन्वय एवं जनसंपर्क को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!