Uncategorized

मैत्री विहार कॉलोनी में 10 मई से टर्फ पर क्रिकेट समर कैम्प का आयोजन

धमतरी में खेल प्रतिभाओं की कभी कमी नही रही है, यहाँ कमी रही तो सुविधाओ की कोचिंग की, लेकिन धमतरी में अब नए युवाओ में खेल को लेकर नया दृष्टिकोण देखा जा रहा है, अब बच्चे सिर्फ खेलने के लिए नही खेलते बल्कि, खेल में अपना करियर भी देखने लगे है, आज के बच्चे भारत की नेशनल टीम का हिस्सा बनना चाहते है, ये बिल्कुल नया और बदला हुआ माइंडसेट है युवाओं का।
धमतरी के मैत्री विहार कॉलोनी में 10 मई से टर्फ पर क्रिकेट समर कैम्प लगाया जा रहा है, जो 40 दिनों तक चलेगा, क्रिकेट खेलने या सीखने के लिए यहाँ कोचिंग दी जाएगी, जो क्रिकेट की प्रतिभा को निखारने में मददगार होगी।धमतरी में इस तरह के स्पोर्ट प्रोफेशनल इवेंट के ट्रेंड धमतरी में खेल के भविष्य के लिए अच्छी उम्मीदें जगाता है, ऐसे आयोजन अगर सफल रहे तो कल बैडमिंटन, टेनिस, जैसे दूसरे खेलों के लिए भी कैम्प लगेंगे, जिसमे फिर धमतरी का भविष्य खेलेगा, और खेलेगा धमतरी तो जीतेगा धमतरी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!