Uncategorized

पुलिस आरक्षक ने घर पर जहर सेवन कर की आत्महत्या


धमतरी। अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस बल में आरक्षक धनेश कुमार देवांगन 42 वर्ष पिता गैंदलाल पुलिस लाइन में पदस्थ था। मूल निवासी कोलियारी वर्तमान निवासी दानीटोला था। धनेश का साला भोजराज देवांगन ग्राम अरकार ने पुलिस को बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। 8 अक्टूबर को अपने घर कोलियारी में जहर सेवन कर लिया।इसके बाद पत्नी नेहा को फोन कर बताया। पड़ोसियों ने उपचार के लिए बेहोशी की हालत में मसीही अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से गुप्ता नर्सिंग होम में रेफर किया गया। स्थिति खराब होने पर रायपुर रिफर ले जा रहे थे। रास्ते में ही तबीयत ज्यादा बिगडऩे पर उसे वापस जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर 9 अक्टूबर की शाम 7:30 बजे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि उसने शराब के नशे की स्थिति में जहर सेवन किया था। कारण स्पष्ट नहीं है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!