Uncategorized

रत्नाबांधा रोड पर है कई अस्पताले : बार-बार बिजली बंद से बढ़ी परेशानी

वोल्टेज अप-डाउन, बिजली गुल से मरीजों व अस्पताल प्रबंधनो को आ रही दिक्कत


धमतरी। छत्तीसगढ़ सरप्लस स्टेट है बावजूद इसके धमतरी जिले में बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है या कहे सरप्लस होने के बाद भी कटौती की नौबत आ रही है। वैसे तो बार-बार बिजली गुल होने की समस्या शहर भर में रहती है, लेकिन कुछ विशेष क्षेत्रो जहां स्वास्थ्य संस्थाएं ज्यादा मौजूद है उन क्षेत्रो में बदहाल विद्युत व्यवस्था परेशानी और भी ज्यादा बढ़ जाती है।
बता दे कि शहर के रत्नाबांधा रोड पर कई अस्पताले है जिनमें रोजाना हजारों मरीजों का इलाज होता है सैकड़ो मरीज रोजाना एडमिट रहते है इनमें कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित रहते है। ऐसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में बार-बार बिजली गुल होने से स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित होती है। हालांकि अस्पतालो में बिजली गुल होने पर बैकअप व्यवस्था रहती है. लेकिन बार-बार व काफी देर तक बिजली गुल रहने से अस्पतालो में भी समस्या बढ़ जाती है। कुछ अस्पताल प्रबंधको ने बताया कि उनके अस्पताल में आईसीयू व वेंटीलेंटर वाले मरीज भी रहते है जिन्हें 24 घंटे निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं देना अनिवार्य होता है। कुछ मरीज बर्न के भी होते है जिन्हें हमेशा शीतलता की आवश्यकता होती है। पिछले कुछ दिनों से बिजली बंद की समस्या बढ़ रही है। कई बार तो वोल्टेज अप-डाउन भी होता है जिससे मंहगे चिकित्सकीय मशीनों में खराबी आने का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए विशेषकर उक्त क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने की मांग की जा रही है।
पानी सप्लाई भी हो रहा प्रभावित
निगम के सभी 40 वार्डो में बोर के माध्यम से हर पानी पहुंचाया जाता है दिन में कई बार बिजली बंद होने से बोर बंद होता है चूंकि पंप आपरेटर हमेशा पंप के सामने मौजूद नहीं रहते ऐसे में काफी देर बाद पुन: पंप चालू हो पाता है। और निर्धारित समय पर पंप को बंद कर दिया जाता है जिससे पर्याप्त पानी घरो तक नहीं पहुंच पाता।
दिवाली के चलते हो रहा मेंटेनेंस कार्य – ईई अनिल सोनी
विद्युत विभाग के धमतरी संभाग के ईई अनिल सोनी ने चर्चा के दौरान कहा कि शहर में बार-बार बिजली गुल होने की समस्या नहीं है। कभी-कभी टेक्निकल फॉल्ट आने पर सप्लाई बंद कर सुधार कार्य किया जाता है। वर्तमान में दीपावली पर्व के चलते मेंटेनेंस कार्य जारी है जिसके चलते कुछ क्षेत्रो में बिजली बंद की समस्या हो सकती है। अगले 4-5 दिनों तक मेंटेनेंस कार्य जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!