Uncategorized

11 सूत्रीय मांगों को लेकर छग कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन द्वारा आज से तीन दिवसीय हड़ताल प्रारंभ

सरकार पर लगाया घोषणाओं, आश्वासनों को लागू करने में उदासीन रवैय्ये का आरोप

छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फाउंडेशन के प्रांतीय निर्णय अनुसार प्रदेश के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आज से त्रि-दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया गया। कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन धमतरी के जिला संयोजक चंदूलाल चंद्राकर का कहना है कि कर्मचारियों से जुड़े प्रमुख वादों विशेष कर मोदी की गारंटी की तहत किए गए घोषणाओं आश्वासनों को लागू करने में राज्य सरकार उदासीन रवैया अपना आ रही है, जिससे कर्मचारियों को भारी आक्रोश है। फेडरेशन के महासचिव अमित महोबे, एनआर टंडन, खुमान सिंग ठाकुर, संतोष दीवान, दयालुराम साहू, टीआर नागवंशी, राजकुमार सिन्हा ने बताया कि मांगों को लेकर कई बार सरकार को ज्ञापन सौंपकर उनकी घोषणा को याद दिलाया जा चुका है, सरकार के इस ढुलमुल रवैया और वादा खिलाफी के खिलाफ प्रदेश सहित धमतरी जिले के कर्मचारी अधिकारी शामिल रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!